बदायूँ शिखर
बदायूँ: शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने 40.28 लाख रुपए की लागत से कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कोरपोरेशन लिमिटेड द्वारा ककराला में बनने वाले पशु चिकित्सालय का विधिवत भूमि पूजन किया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा कि पशु बीमार होने पर क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इलाज के लिए पशुओं को बाहर लेजाना पड़ता था। क्षेत्र में पशु चिकित्सालय बन जाने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा, साथ ही बाहर ले जाने की दुविधा से भी बचा जा सकेगा। यह पशुपालकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में ऐसा कोई घर नहीं है, जहां पशुपालन न किया जाता हो। दुग्ध के लिए भी यह क्षेत्र काफी महत्व रखता है। देश, प्रदेश भर में क्षेत्र से दुग्ध आपूर्ति की जाती है। पशु स्वस्थ्य रहेंगे, तो फुर्ती से काम करेंगे, दूध भी अच्छा देंगे। इससे पशु पालकों की आय में भी वृद्धि होगी।
डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पशुपालकों को लाभांवित किया जा रहा है। पशु चिकित्सालय खुल जाना पशुओं के लिए संजीवनी सावित होगा। इसमें पशुओं को भर्ती भी किया जाएगा। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 अरुण कुमार जादौन को निर्देश दिए कि निर्माण
कार्य गुणवत्तापूर्वक किया जाए, समय से कार्य पूर्ण हो। समुचित क्षेत्र में पशुओं को समय-समय पर टीकाकरण किया जाए और चिकित्सालय में आने वाले पशुओं को बेहतर उपचार मिले।
समाजसेवियों ने पुलिस चैकी को बनाने का वीणा उठाया है, इस इच्छा को उन्होंने विधायक, डीएम, एसएसपी के समक्ष रखा, इसके पश्चात मौके पर जाकर पुलिस चैकी को बनाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि पैमाइश होने के बाद ही पुलिस चैकी का निर्माण कार्य कराया जाए। इससे जनसामान्य को सुविधा मिलगी। इसके बाद उन्होंने सिमरिया गांव में तालाब का भी निरीक्षण किया, जहां मत्स्य पालन किया जा रहा है। उन्होंने मत्स्य पालक से मछलियों के पालने व बेचने के सम्बंध में भी जानकारी ली।
