बदायूँ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्दशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा मुकदमा अ0सं0 308/21 धारा 380/411 भादवि का वान्छित अभियुक्त साजिद पुत्र शाहिद निवासी मौ0 कुरैशियान कस्वा व थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं को चोरी किये गये 05 मोवाईल अलग अलग कम्पनीयो के बरामद करते हुये गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण अन्दर 24 घण्टे मे किया गया। अभियुक्त साजिद पुत्र शाहिद निवासी मौहल्ला कुरैशी कस्वा व थाना इस्लामनगर जिला बदायूँ को मा0 न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *