बदायूँ : जनपद बदायूँ के ब्लॉक क्षेत्र उसावा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत गिजाला से विद्यालय के छात्र की माँ ने झाड़ू से हमला कर दिया।
मामला ग्राम नगरिया चिकन विद्यालय का है, विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के दौरान छात्र अभय और सौरभ के बीच में झगड़ा हो गया जिससे प्रधानाध्यापिका ने सौरभ पुत्र सुरेश चंद्र को मौखिक रूप से डांट दिया गया तत्पश्चात प्रधानाध्यापिका कार्यालय के ही कार्य में व्यस्त हो गई। इसी के बीच सौरव की मां मंजू पत्नी सुरेश चंद्र निवासी ग्राम नगरिया चिकन विद्यालय में गाली गलौज करती हुई आई और प्रधानाध्यापिका के ऊपर झाड़ू से हमला कर दिया। सौरभ के पिता सुरेश चंद्र भी प्रधानाध्यापिका को गाली देते हुए मेज पर रखे हुए विद्यालय अभिलेखों को भी फाड़ दिया एवं सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली गलौज एवं झाड़ू से वार लगातार चालू रखा। इसी बीच शिक्षिका अपने को बचाने के लिए शौचालय की तरफ भागी तो आरोपी भी उसके पीछे दौड़ पड़े। सभी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सोनिया मिश्रा व निरंजन सिंह ने प्रार्थिनी को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं माने।
प्रधानाध्यापिका ने शौचालय के अंदर से अपने पुत्र शिराज को उक्त घटना की जानकारी देते हुए अपने पुत्र से 112 नंबर पर घटना की जानकारी देने को कहा जिससे कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को देख कर आरोपी महिला प्रार्थिनी को भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गई।


उक्त क्रम में आज प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल उसावा थाना क्षेत्र प्रभारी प्रकाश सिंह से मिलकर मुलाकात की और प्रकरण की जानकारी दी जिस पर प्रकाश सिंह ने तत्काल नगरिया चिकन जाकर दबिश देकर गाँव से आरोपी महिला एवं परिजनों को थाने लाया गया। महिला से बातचीत पर आरोप सिद्ध हुए महिला के अनुनय विनय पर माफी मंगवाई गयी एवं कठोर कार्रवाई हेतु मांग की गयी। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह ने कठोर कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया।
इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव, राजेश कुमार, प्रीति राठौर, कामिनी राठौर, गाजिला खान, अनुराग यादव, गया राम भारती, योगेश शाक्य, आयुष भारद्वाज, सुमित यादव समेत सैकडो शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *