
बदायूँ: सोमवार को युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वधान में चलाए जा रहे अभियान केमिकल रंगों के बहिष्कार के तहत तहसील दातागंज के ग्राम हरि नगला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक अभिषेक गुप्ता व के संस्था के सदस्य व कार्यक्रम संयोजक प्रयाग सिंह ने विद्यालय में छात्र व छात्राओं को होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई।
संस्था के कार्यक्रम संयोजक प्रयाग सिंह ने की छात्र-छात्राओ को शपथ दिलाई कि होली के त्योहार पर पर्यावरण को बचाएंगे। इसके लिए अपने आसपास रहने वाले लोगों को जागरुक भी करेंगे। रासायनिक रंगों का प्रयोग नहीं करेंगे। हर्बल रंग से ही होली खेलेंगे।
कॉलेज के सहायक अध्यापक अभिषेक गुप्ता ने भी छात्र छात्राओं से होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करने व पर्यावरण में होली जलाने पर लकड़ी की जगह उपलों का प्रयोग करने की जानकारी दी जिससे की वातावरण साफ व स्वच्छ रह सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। लकड़ी की होली जलती है तो कार्बन उडक़र पर्यावरण में जमते हैं और सेहत को खराब करते हैं। ठीक उसी प्रकार जब हम केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग करते हैं तो उसे हमारी त्वचा खराब हो जाती है और कभी कभी आंख में रंग गिरने से आंख की रोशनी भी जा सकती है इसलिए सभी छात्र छात्राएं होली पर यह शपथ लें की ना हम खुद केमिकल रंगों का प्रयोग करेंगे और ना ही अपने आस-पड़ोस के लोगों को केमिकल युक्त रंगों को प्रयोग करने देंगे।
इस मौके पर राजेंद्र शाक्य, धर्मवीर सिंह, प्रयाग सिंह, विश्वनाथ मौर्य, विधिपाठक ,सविता यादव,सरिता यादव,रामगुनी,शालिनी,सुखदेव,अनूप
दीपक ,सनूप,रितिक,प्रशांत आदि संस्था के सदस्य व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
