पीआरवी कर्मियों को बेसिक पुलिस टैक्टिस का प्रशिक्षण मिला ।

संदिग्ध की तलाशी, गिरफ्तारी सहित कई आधुनिक तरीके बताये गये

बदायूँ । अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 सेवाएं (पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली उ0प्र0 परियोजना) श्री असीम अरुण के दिशा-निर्देशन में विभिन्न जनपदों में चार पहिया/ दो पहिया पीआरवी पर नियुक्त अधि0/कर्म0गण को जनपद स्तर पर गठित जिला प्रशिक्षण इकाई ( DTU) में प्रशिक्षकों 1- श्री हरेन्द्र खटाना 2- रोहित सूर्या 3- अशोक पाल सिंह 4- हरीप्रताप सिंह के द्वारा दिनाँक 04-03-2021 से 25-03-2021 तक 18 दिवसीय का बेसिक पुलिस टैक्टिस का प्रशिक्षण दिया गया । जनपद बदायूँ के यूपी-112 पर तैनात 37 पुलिस कर्मचारियों को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बेसिक पुलिस टैक्टिस का प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें पुलिस कर्मियों को बुनियादी पुलिस रणनीति की जानकारी दी गयी । पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण में बताया गया कि कार्य के दौरान यदि किसी आरोपी को गिरफ्तार करने की जरुरत पड़े तो उसको कैसे गिरफ्तार किया जाये, कार्य के दौरान अपने से बलिष्ठ किसी आरोपी को कैसे काबू करना है, यह भी प्रशिक्षण में बताया गया । किसी संदिग्ध व्यक्ति या स्थान की तलाशी कैसे लेनी है और इस दौरान किस-किस सावधानियों को ध्यान में रखना है, इससे भी कर्मियों को अवगत कराया गया । प्रशिक्षकों ने पुलिस वाहन को चलाने के तरीकों से कर्मियों को प्रशिक्षित किया । पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियॆं को विशेष प्रशिक्षण देने का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना हैं, इसके साथ ही गिरफ्तारी के दौरान होने वाली अप्रिय घटनाओं और पीआरवी के साथ सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है । आज दिनाँक 25-03-2021 को बेसिक पुलिस टैक्टिस प्रशिक्षण के समापन के दौरान पुलिस उपाधीक्षक नगर श्री विनय कुमार द्विवेदी द्वारा बेसिक पुलिस टैक्टिस प्रशिक्षण के उपरान्त आरक्षी रजत कुमार प्रथम, आरक्षी गौरव कुमार द्वितीय तथा आरक्षी अरुण कुमार भाटी को तृतीय स्थान से सम्मानित कर प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *