वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं संकल्प शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब/शस्त्र की बिक्री/तस्करी/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 18-08-2021 को *थाना कुंवरगांव* 01 नफर अभि0 शराफत पुत्र लियाकत निवासी ग्राम इमलिया थाना कुवरगाँव जिला बदायूँ को मय 2 तमंचा 12 बोर चालू हालत में, एक कारतूस जिन्दा 12 बोर 3 अदद बाडी लोहा (बन्दूक पौनिया तमंचा) 2 अदद बैरल 12 बोर, 2 लकडी की बट, 8 अदद पत्ती, लोहा अधबनी, व शस्त्र बनाने के उपकरण के गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर उपरोक्त अभियुक्त विरूद्ध शस्त्र अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

*थाना हजरतपुर* द्वारा 01 नफर अभियुक्त रामकिशोर पुत्र विद्याराम निवासी ग्राम जमालपुर थाना हजरतपुर बदायूं को बहद ग्राम जमालपुर से ग्राम बमनपुरा से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद देशी राइफल 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध में थाना हजरत पुर पर मु.अ.सं. 110/2021 धारा 3/25 A ACT बनाम पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *