
बदायूँ : सोमवार को थाना कुवरगाँव पुलिस ने 04 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया। अगनू पुत्र वजरुद्दीन नि0ग्राम बनेई थाना कुंवरगांव जनपद बदायूँ , जगदीश पुत्र बाबूराम निवासीग्राम बावट थाना कुवरगाँव बदायूँ , जमुनाप्रसाद पुत्र बनवारी नि०ग्राम औरंगाबाद थाना कुंवरगांव जनपद बदायूँ 4. अभि0 होरीलाल पुत्र उदराम निवासी ग्राम नन्दगाँव 40 वर्ष थाना कुंवरगांव जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित आरोपी शिवकुमार पुत्र रघुवीर , सतेंद्र पुत्र अजुद्धि निवासीगण ग्राम किसरुआ थाना मूसाझाग जिला बदायूँ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा 01 नफर आरोपी कपिल पुत्र दिनेश निवासी ग्राम कुनार थाना वजीरगंज जिला बदायूं को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया । थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा 02 नफर बाछित वारंटी अभियुक्त गंगाचरण पुत्र एक राम निवासी ग्राम कोटरा रसूला थाना वजीरगंज जिला बदायूं संबंधित मुकदमा आर्म्स एक्ट तथा सीपट्टर पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम बग्रेन थाना वजीरगंज जिला बदायूं को गिरफ्तार किया ।
थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा 02 वारंटी आरोपी विनोद पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम सलामतपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूं व , महमूद पुत्र मुंशी निवासी ग्राम रफतपुर मौरू जनूबी थाना जरीफनगर जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया ।
थाना कादरचौक पुलिस द्वारा नफर वारण्टी आरोपी राजपाल पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम भूडिया थाना कादरचौक जनपद बदायूं ,भूरे खां पुत्र शब्बीर खान निवासी बेहटा डम्बर नगर थाना कादरचौक बदायूं को गिरफ्तार किया।
थाना कादरचौक पुलिस द्वारा आरोपित मोरपाल पुत्र सरनाम निवासी मनसा नगला थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर को एक प्लास्टिक की जरीकैन में 40 लीटर शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया। ।
कुंवरगांव पुलिस द्वारा 01 नफर आरोपी नरेश पाल पुत्र चन्द्रपाल नि0 बलिया थाना बिनाबर जिला बदायूँ को एक अदद तमंचा व एक कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना कुवरगाँव पर मुकदमा आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा 03 नफर आरोपित अरविंद पुत्र शिशुपाल , कल्याण पुत्र नंदलाल , रामजीत पुत्र कीरथ निवासीगण ग्राम जगुआसेई थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ को शराब बनाते हुये ग्राम जगुआसेई से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए । व 150 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया इस सम्बन्ध मे थाना मूसाझाग पर मुकदमा आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
