बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को *थाना उसावां पुलिस* द्वारा मु0अ0सं0 25/21 धारा 302 भादवि में वांछित अभियुक्त धीरज पुत्र श्यामपाल निवासी ग्राम नवीगंज थाना उसावां जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । *थाना बिनावर पुलिस* द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामसहाय पुत्र गुलाब निवासी ग्राम भितारा थाना बिनावर जनपद बदायूं सम्बन्धित वाद सं0 4466/18 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0गण को सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत *थाना उसहैत पुलिस* द्वारा प्रदीप पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम पृथ्वी नगला थाना उसहैत जनपद बदायूं, *थाना बिनावर पुलिस* नरेशपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी पालिया झंडा थाना बिनावर जनपद बदायूं तथा *थाना फैजगंज बेहटा पुलिस* द्वारा महेश पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम सदुल्लानगर थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
