BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

भारतीय जनता पार्टी बदायूँ के जिला चुनाव अधिकारी एवं चेयरमैन आयुष बोर्ड उ० प्र० सरकार डॉ सुभाष शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देश पर पूर्व में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए मण्डल अध्यक्ष के परिणाम घोषणा निम्नवत की है।
अवगत कराना है कि जनपद में 30 मण्डल पर चुनाव सम्पन्न हुए है। जिसमे 27 मण्डल अध्यक्ष की घोषणा आज की गई है। शेष 3 मण्डल अभी घोषित नही किये गए है। जिसकी घोषणा प्रदेश के निर्देश के उपरान्त की जाएगी।
जिला चुनाव अधिकारी डॉ० सुभाष शर्मा और जिला सह चुनाव अधिकारी मनोज कश्यप ने सभी नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी मण्डल अध्यक्ष से पार्टी की नीति- रीति और विचार को जन जन तक पहुँचाने और पार्टी को उच्च शिखर पर पहुँचाने का आवाहन किया।
मण्डल अध्यक्ष निम्नवत हैं कादरचौक से सेवाराम कश्यप, बसोमा राकेश शाक्य, जगत दुष्यंत सिंह, म्याऊं देवेंद्र राजपूत, दातागंज नगर राजीव तोमर, दातागंज ग्रामीण पन्नालाल शाक्य, समरेर चरन सिंह लोधी, गौतरा भावेश प्रताप सिंह, बदायूं नगर मनोज कुमार गुप्ता बिट्टन, बदायूं सिविल लाइन शैलेंद्र मोहन शर्मा, वजीरगंज अनुज सक्सेना, बिनावर धीरेंद्र सिंह, सलारपुर विजय सिंह लोधी, बिल्सी नगर गगन राठी, बिल्सी ग्रामीण सर्वेश शाक्य, उझानी नगर अखिल अग्रवाल, उझानी ग्रामीण अजय तोमर, मुजरिया राधेश्याम वर्मा, बिसौली ग्रामीण नीटू पाल, आसफपुर मयंक पाठक, बगरैंन लालू सिंह, करनपुर निगमेंश्वर मिश्रा, सहसवान ग्रामीण देवसिंह यादव, सहसवान नगर सौरभ माहेश्वरी, दहगवां ताराचंद कश्यप, उघैती महेश शर्मा और इस्लामनगर से संजीव पहलवान को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *