बदायूं । मा0 मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने हेतु माह फरवरी 2021 का मूल्यांकन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया । जिसमें जनपद बदायूँ के पुलिस विभाग द्वारा माह फरवरी 2021 में जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण में निम्नवत अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में 75 जनपदो में प्रथम स्थान प्राप्त किया । जनपद बदायूँ को प्राप्त अंको विवरण इस प्रकार हैं । सन्दर्भो की मार्किंग/अग्रसरण में अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये तथा डिफॉल्टर सन्दर्भो में मुख्यमंत्री स्तर के सन्दर्भो का पूरे प्रदेश में औसत 04 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य जिस कारण जनपद बदायूँ को अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये, इसी प्रकार ऑनलाइन सन्दर्भो का डिफॉल्टर औसत पूरे प्रदेश का 217 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य रहा जिस कारण जनपद बदायूँ को अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये, पी0जी0 पोर्टल व अन्य सन्दर्भो का पूरे प्रदेश का डिफॉल्टर औसत 09 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य जिस कारण जनपद बदायूँ को अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये, जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/जनसेवा केन्द्र/लोकवाणी केन्द्र का डिफॉल्टर औसत 203 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य जिस कारण जनपद बदायूँ को अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये, सम्पूर्ण समाधान/थाना समाधान दिवस का डिफॉल्टर औसत 18 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य जिस कारण जनपद बदायूँ को अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भो का डिफॉल्टर औसत 270 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य जिस कारण जनपद बदायूँ को अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये । श्रेणीकरण मासिक लक्ष्य 30 का था जिसके परिपेक्ष्य मे 34 सन्दर्भों का श्रेणीकरण किया गया जिसमे अधिकतम 10 अंक मे से 10 अंक प्राप्त हुए व एसएसपी कार्यालय (जनता दर्शन) फीडिग मानक 449 नियत किया गया जिसके परिपेक्ष्य में 806 सन्दर्भ फीड किये गये । जिस कारण जनपद बदायूँ ने अधिकतम 10 अंक में से कुल 10 अंक प्राप्त किये । जनपद बदायूं को अधिकतम सम्पूर्ण योग 120 अंक मे से 120 अंक प्राप्त हुए जिस कारण जनपद बदायूं ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
माह फरवरी 2021 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने के परिपेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ संकल्प शर्मा द्वारा नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रवीन सिहं चौहान व प्रभारी निरीक्षक आई0जी0आर0एस0 श्री राकेश सिंह व उनकी टीम द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करने वाले पु0कर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी एवं नकद 1000-1000 रुपये की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
