बदायूं : आज दिनांक 21.08.2021 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सहसवान में जिलाधिकारी बदायूं दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं संकल्प शर्मा द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करते हुए जनता से संवाद कर जनसमस्यओं को सुना गया । जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तहसीलों / थाना स्तर पर जनता से संवाद कर जनसमस्याओं को सुना गया । जिनमें से कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से गुणवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण हेतु आदेश-निर्देश दिये गए ।
