BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ
अप्रैल 2020


भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने भाजपा कार्यालय पर झंडा लगाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसको संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि पार्टी का यह 40वां स्थापना वर्ष है। देश भर में पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर 21 दिन का सम्पूर्ण लोकडाऊन का पालन कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवाहन पर जिले भर में पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर पर पार्टी का झण्डा लगाकर और पं० दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए स्थापना दिवस मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर जिले के कार्यकर्ताओं ने पीएम केयर्स में कम से कम 100 रुपये सहयोग राशि देकर अन्य लोगों से भी सहयोग करने के किये आवाहन किया।

और सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि ऐसी संकट की घड़ी में कोरोना जैसी महामारी को भगाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने घर पर ही रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। और यह भी चिंता करें कि किसी भी बूथ/वार्ड/गॉव में कोई भी गरीब जरूरतमंद भूँखा ना सोए । प्रत्येक नागरिक के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राहत पहुंचायी जा रही है फिर भी कोई पात्र व्यक्ति छूट गया है तो उसकी परवाह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता करेगा।
जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय लागातार पिछले कई दिनों से झुग्गी झोपड़ी, निर्धन परिवार मे जाकर राशन और भोजन वितरण कर रहे हैं और आज उन्होंने एक दिवसीय पूर्ण व्रत रखकर जरुरतमंदों को भोजन वितरण किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक शारदेन्दु पाठक सदस्य जिला पंचायत धीरज सक्सेना राजेश्वर पटेल नेकपाल कश्यप सीमा राठौर मोनिका गंगवार रीता वर्मा गोविंद शर्मा अमित सिंह रजत गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *