बदायूं । मुरादाबाद – फर्रुखाबाद राजमार्ग पर रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को जानकारी लगते ही पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और पकड़ लिया लेकिन ट्रक चालक और ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

हादसा थाना सिविल लाइन क्षेत्र के द्रोपदी देवी इंटर कालेज के निकट सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहे पर हुआ। बरेली की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गिर पड़े और ट्रक उन्हें रौंदता हुआ चला गया। जिससे तीनों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोग सम्भल जिले के थाना बनियाठेर के गांव गुमथल निवासी सुनील दिवाकर, मुकेश दिवाकर और मुरादाबाद के रहने वाले ओम दिवाकर हैं। यह तीनों लोग बदायूं में किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दो बाइक सवारों के सिर धड़ से अलग हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतकों के शवों की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा था। चालक मौके से ट्रक को लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया, लेकिन ट्रक चालक ट्रक छोड़कर जंगल में फरार हो गया। वहीं पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *