बदायूँ/ हजरतपुर- उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले के थाना हजरतपुर में दातागंज सर्किल डिप्टी एस० पी० बलदेव सिंह ने पहुँचकर महिला शक्ति ऑफिस हजरतपुर का रिबन काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर डिप्टी एस० पी० बलदेव सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में महिला शक्ति मिशन कार्यक्रम जोर शोर से पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस मिशन के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं में सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा साथ ही थाने में महिला ऑफिस बनने से महिलाओ द्वारा अपराध की विस्तृत जानकारी महिला पुलिसकर्मी को बिना डारे बोल कर अगवत करवा सकती है। महिला पुलिस थाना ऑफ़स में महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों जैसे दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, अपहरण, दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना, इत्यादि के मामलों में महिला पुलिसकर्मी को अगवत करवाने पर तत्काल जांच कर कार्यवाही की जाएगी। वही महिला सिपाही संजू जो कि हजरतपुर थाना में महिला ऑफ़स इंचार्ज एवं महिला बीट ऑफिसर पद पर तैनात है जो कि लगातार मिशन शक्ति के तहत थाना क्षेत्र के गांव गांव जा कर महिलाओं व छात्राओं को महिला शक्ति पावर हेल्प लाइन 1090, यूपी 112, हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 , 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,108, एंबुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा , हेल्पलाइन नम्बरों को लगातर अगवत कराते आ रही है जिसके चलते डिप्टी एस० पी० बलदेव सिंह एवं थाने में मौजूद ग्रामीण महिलाओं के द्वारा महिला सिपाही संजू की जबरदस्त प्रशंसा की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी हजरतपुर अजय कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक आसाराम , थाना मुंसी मनोज तोमर सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
संवाददाता- अभिषेक वर्मा
तहसील – दातागंज बदायूँ