बदायूँ/दातागंज-उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले के दातागंज सी० ओ० बलदेव सिंह ने अपने दातागंज सर्किल के थाना अलापुर में पहुँचकर थाने का जायजा लिया । साथ ही थाना व चौकियों के पुलिसकर्मियों के साथ एक मीटिंग कर सभी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान सी० ओ० दातागंज ने थाना प्रभारी अलापुर को लंबित मुकदमों के निस्तारण के साथ अपराध पर अंकुश लगाने के विशेष निर्देश दिए हैं।साथ ही कहा कि सभी अपने क्षेत्र में गश्त व्यवस्था सुदृढ़ रखे , अवैध शराब जुआ, सट्टा एवं अवैध हथियारों पर विशेष निगरानी रखी जाए,वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस मुखबिर तंत्र को मजबूत कर उनके खिलाफ कार्यवाही करें. उन्होंने कहा रात्रि गश्त व्यवस्था को पुलिस मजबूती के साथ करें।हाईवे एवं लिंक सड़क मार्गों पर पुलिस की टीम तैनात रहनी चाहिए. भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करें. इसके अलावा शहर एवं कस्बों में गश्त व्यवस्था बढ़ाई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी पुलिसकर्मी को किसी भी तरह की कोई भी समस्या हो तो आप अपने प्रभारी निरीक्षक को बताए नही तो मुझको अगवत करवाए।

संवाददाता – अभिषेक वर्मा

तहसील – दातागंज बदायूँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *