बदायूँ। बदायूँ गौरव क्लब एवं ब्रजेंद्र अवस्थी स्मृति क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मोहल्ला चौबे स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में राष्ट्रीय कवि ब्रजेंद्र अवस्थी की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने माँ सरस्वती एवं ब्रजेंद्र अवस्थी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं पुष्प अर्पित कर डॉ ब्रजेंद्र अवस्थी को पुण्यतिथि पर श्रदांजलि अर्पित की।विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कवि डॉ ब्रजेंद्र अवस्थी राष्ट्र के गौरव हैं।वह बदायूँ जनपद में हिंदी साहित्य में साहित्य शिरोमणि हैं।ब्रजेंद्र अवस्थी ने सम्पूर्ण विश्व में बदायूँ जनपद के नाम रोशन किया एवं हिंदी भाषा के उन्नयन के लिए महान कार्य किया।अमन मयंक शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी को जिलाधिकारी बदायूँ की अध्यक्षता में डॉ ब्रजेंद्र अवस्थी को समर्पित कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना एवं नवीन सक्सेना ने कहा कि ब्रजेन्द्र अवस्थी जैसी शख्सियत दशकों में एक बार जन्म लेती है।अपनी लेखनी से उन्होंने बदायूँ जनपद को गौरवान्वित किया है ।आज के युवाओं को उनकी शख्सियत से प्रेरणा लेनी चाहिए।बदायूँ गौरव क्लब के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि ब्रजेंद्र अवस्थी की याद में बदायूँ गौरव क्लब द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।विचार गोष्ठी में रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,निशांत पाठक,गौरव पाठक,कौशल राठौड़,हर्षित पाठक,पीयूष शर्मा,जयवीर चंद्रवंशी,अंजलि मिश्रा,प्रतिभा चंदेल,मनीष सिंह,शिवकुमार,नवनीत आदि मौजूद रहे।संचालन जयवीर चंद्रवंशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *