आज दिनाँक 14-08-2021 को संघ कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच की जिला और नगर पदाधिकारियों की एक सामुहिक बैठक संपन्न की गई जिसमें 15 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की पूर्ण तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी मे लगे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया |
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री मुकेश वर्मा जी ने कहा कि बदायूं नगर में 75 बे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसकी पूर्ण तैयारी हो चुकी है |ये यात्रा भोलेधाम निकट बिरुआबाडी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख स्थानो से होकर इंद्रा चौक ग्योरी गार्डन पर समाप्त होगी |उन्होंने इस यात्रा मे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने वाहनों के साथ शामिल होने के लिए आह्वान किया |
हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष श्री नितिन कामठाना जी ने कहा कि अनुशासन ही संगठन की पहचान हैं इसलिए जिन पदाधिकारियों को यात्रा के दौरान जो जिम्मेदारी दी गई है वो कार्यकर्ता अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाए जिससे यात्रा पूर्ण सफल हो सके |
बैठक मे जिला मंत्री अचल जी, स्वावलंबन प्रमुख विशाल वैश्य, जिला महामंत्री देवेश गुलाटी जी, विजय वर्मा जी, सुनील गुर्जर जी, नगर अध्यक्ष अमित जी मोहित मौर्य जी आदि उपस्थित रहे |
