बदायूँ/ दातागंज। उत्तर प्रदेश प्रभारी कांग्रेस प्रियंका गांधी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में एवं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान की अगुवाई में दातागंज के मंगलबाज़ार में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसान बचाओ देश बचाओ का नारा लगाते हुए मुख्यातिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों के जरिए देश की 40प्रतिशत आबादी को बेरोजगार करने की साजिश रची है। इससे किसान, छोटे व्यापारी, गरीब ,मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले सभी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कानून का लक्ष्य सबसे बड़े उद्योगपति देश भर में जितना भी अनाज, फल एवं सब्जियां जमा करना चाहते हैं, रख सकते हैं।अभी अनाज, फल, सब्जी के व्यवसाय का करीब 40प्रतिशत नियंत्रण देश के इन्हीं दो उद्योगपतियों के हाथों में है। कृषि कानून लागू होने के बाद इनका 80प्रतिशत से 90प्रतिशत कृषि व्यवसाय पर नियंत्रण हो जाएगा इससे मंडियों की आवश्यकता नहीं रहेगी। किसान फल, सब्जी विक्रेता, रेहड़ी वाले और छोटे व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसान मर जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव चौधरी असलम मियां ने दूसरे कानून के संबंध में बताते हुए कहा कि दूसरा कानून जमाखोरी बढ़ाने का है, इसके तहत उद्योगपतियों द्वारा अनाज, फल सब्जियां खरीद कर स्टोर कर ली जाएंगी और बाद में उन्हीं को किसानों को ऊंचे दामों पर दिया जाएगा। इससे किसान बर्बाद हो जाएगा।इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने तीसरे कानून के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी किसान उद्योगपतियों के सामने जाकर अपनी उपज का सही दाम मांगने के लिए अदालत में भी अपना पक्ष रखने का अधिकार खो देगा। किसान चौपाल का आयोजन कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद जीएसटी, नोटबंदी लागू करके पहले ही छोटे व्यापारियों, मजदूरों, किसानों को परेशान कर रखा है। अब ऐसे में यदि इन तीनों कृषि कानूनों को भी लागू कर दिया जाएगा तो देश का अन्नदाता जो पहले से ही परेशान है और परेशान हो जाएगा। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कग कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाने के लिए केवल किसानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि मजदूर छोटे व्यापारी एवं युवा और हिंदुस्तान के सभी लोगों की  जिम्मेदारी है। यह केवल कृषि कानूनों का विषय नहीं है बल्कि देश के अन्नदाताओं छोटे व्यापारियों पर हो रहे जुल्मों का भी सवाल है।इस अवसर पर संचालन जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने किया इस अवसर पर बाबू चौधरी, एराज चौधरी, अलकबीर खान, दिनेश पाल, शरजहा, रामसिंह कश्यप, कुंवरपाल चन्दरपाल, छोटे लाल भुर्जी, ओमेंद्र सिंह, विनेश यादव, बनवारी कश्यप, हनीफ, अज़हर हुसेन, एज़ाज़, रामपाल शाक्य, अशोक यादव, मोहम्मद इशाक, रामदास मौर्या, परवेज, ओमेंद्र पाल पाली, मोहम्मद यशब आदि हजारों किसान मौजूद रहे,वही वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

*संवाददाता – अभिषेक वर्मा*

*तहसील – दातागंज बदायूँ*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *