बदायूँ शिखर
बदायूँ :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 16.08.2020 को थाना बिनावर पुलिस द्वारा ग्राम फरीदपुर व रसूलपुर में हुई पशु चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 188/20 व मु0अ0सं0 189/20 धारा 379 भादवि का 24 घंटे के अन्दर ही सफल अनावरण करते हुए 03 व्यक्तियों 1. वाहिद खां पुत्र बाज खां, 2. बिट्टन पुत्र छुट्टन नि0 जखीरा थाना आंवला जनपद बरेली, 3. कुंदन खान पुत्र नूर मोहम्मद नि0 फिरोजपुर थाना दातागंज जनपद बदायूं को चंदौरा से बितारा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0गण के कब्जे से चोरी की गयी 01 भैंस व 01 बकरी बरामद की गयी । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 188/20 व मु0अ0सं0 189/20 उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढौत्तरी करते हुए अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
