बदायूँ शिखर
बदायूँ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 17.07.2020 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा 06 अभियुक्तगण 1- तबबन पुत्र सब्बन 2- फैजान पुत्र शाहिद 3- रिहान पुत्र शाहिद 4- आबिद पुत्र शब्बन 5- शाहिद पुत्र शब्बन 6- शहराज पत्नी मुजाहिद निवासी गण ग्राम उदयपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से गोवंश मांस तथा काटने के उपकरण बरामद हुए। उपरोक्त संबंध में स्थानीय थाना द्वारा मु0अ0सं0 279/ 20 धारा 3/5/8 सी एस एक्ट पंजीकृत कर अभि0गणों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।