बदायूँ शिखर

बदायूं :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में संगीन घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 17.07.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वजीरगंज प्रदीप कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मात्र 48 घण्टे के अन्दर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभि0गण 1. नरेन्द्र पुत्र कलेक्टर सिंह निवासी ग्राम खन्दक थाना सहसवान जनपद बदायूं, 2. तेजपाल उर्फ नन्हे पुत्र सतपाल सिंह तथा 3. सुरेन्द्र पुत्र रामौतार नि0गण ग्राम ब्यौली थाना वजीरगंज जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । विगत दिनांक 14/15.07.2020 की रात्रि में ग्राम ब्यौली थाना वजीरंगज जनपद बदायूं निवासी 70 बर्षीय श्रीपाल सिंह की अपने घर के बाहर खाली पड़ी जगह पर रात्रि में सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना वजीरंगज पर मु0अ0सं0 273/2020 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । दौराने पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त नरेन्द्र उपरोक्त (मृतक श्रीपाल का समधी) द्वारा बताया गया कि मृतक श्रीपाल मुझसे अक्सर नाराज रहता था तथा आपस में कहा-सुनी होती रहती थी । मृतक श्रीपाल अपनी सारी जमीन अपनी पहली पत्नी की पुत्री के नाम लिखवाने तथा मेरी बेटी व दामाद (मृतक का बेटा) को भिखारी बनाने व सडक पर लाने की धमकी देता रहता था । इसी बात से कुपित होकर नरेन्द्र द्वारा अपने दोनों साथियो 1. तेजपाल तथा 2. सुरेन्द्र उपरोक्त के साथ मिलकर श्रीपाल की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी । घटना में प्रयुक्त चाकू अभियुक्त नरेन्द्र उपरोक्त की निशांदेही पर तेजपाल उर्फ नन्हे उपरोक्त के घर से बरामद किया गया । गिरफ्तार अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *