बदायूं:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं श्री अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में संगीन घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 12-06-2020 को प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन श्री ओमप्रकाश गौतम के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय थाना पर गुमशुदगी का सफल अनावरण करते हुए अभि0गण 1- राजेन्द्र पुत्र विजय सिंह निवासी खिरीया रहलू थाना अलापुर जनपद बदायूँ 2- कमलेश पत्नी स्व0 शिव सिंह पाल निवासी बुधवाई रोड थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । दिनाँक 09/06/2020 को थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ पर रपट नं0 37 समय 20.07 बजे जयवीर पुत्र शिवसिंह पाल निवासी मो0 बुद्ध विहार थाना सि0ला0 जनपद बदायूँ द्वारा अपने पिता शिव सिंह के गुम होने के संबंध में गुमशुदी दर्ज करायी गयी थी। उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन द्वारा गम्भीरता पूर्वक गुमशुदा व्यक्ति की तलाश हेतु व्यक्तिगत तरीकों से जानकारी संकलित की गयी। दिनाँक 10-06-2020 को थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वुधवाई में शिवाले के खेत के पास अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में मिलने की सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गुमशुदी की सूचना देने वाले जयवील पुत्र उपरोक्त को शव की शिनाख्त हेतु पीएम हाउस भेजा गया । तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा शिव सिंह की हत्या के संबंध में 02 अभि0गण 1- राजेन्द्र पुत्र विजय सिंह निवासी खिरीय रहलू थाना अलापुर जनपद बदायूँ 2- कमलेश पत्नी स्व0 शिव सिंह पाल निवासी बुद्धविहार बुधवाई रोड थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ के रुप में पहचान की गयी। इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र जयवीर निवासी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 162/2020 धारा 302/201 भादवि बनाम राजेन्द्र उपरोक्त तथा कमलेश उपरोक्त पंजीकृत कराया गया था। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वादी को साथ लेकर पुलिस लाइन चौराहे पर जेके टायर एजेन्सी के सामने से अभियुक्त राजेन्द्र तथा अभियुक्ता कमलेश उपरोक्त को गिरफ्तार किया तथा बयानों में जुर्म का इकबाल करते हुए घटना में मय आलाकत्ल तकिया, प्रयुक्त साइकिल तथा शराब के खाली चार पव्वें आदि बरामद किये गये। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए गिरफ्तार अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया । तथा घटना का सफल अनावरण करने के संबंध में जनता के लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

गिरफ्तार अभि0गण का विवरणः
1- कमलेश पत्नी स्व0 शिव सिंह पाल निवासी बुद्ध विहार बुधवाई रोड थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ।
2- राजेन्द्र पुत्र विजय सिंह निवासी खिरीया रहलू थाना अलापुर जनपद बदायूँ।

बरामदगीः
1- घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल तकिया।
2- घटना में प्रयुक्त साइकिल।
3- शराब के खाली चार पव्वें।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश गौतम थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ
2. वरि0 उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ
3. उ0नि0 श्री ओमपाल सिंह थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ
4. उ0नि0 श्री सत्य सिंह थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ
5. का0 556 संदेश कुमार थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ
6. का0 521 श्रीकान्त थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ
7. का0 2020 राजू सिंह थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ
8. म0 का0 1496 अंशू त्यागी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *