बदायूँ शिखर
बदायूँ :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 01.08.2020 को थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अमर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बिसारत नगर थाना अलापुर जनपद बदायूँ को मय एक चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे सफेद रंक के गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 161/20 धारा 41/102 दंप्रसं व धारा 420/467/468/471/411/414 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी।