संवाददाता- अभिषेक वर्मा
दातागंज (बदायूँ) : विधानसभा 2022 निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने हेतु आदर्श आचार संहिता लागू होते ही चुनाव आयोग की ओर से बदायूँ में कुल आठ प्रेक्षक नियुक्त हुए है। जिसके चलते दिन सोमवार को सुवह विधानसभा दातागंज 117 के आई.ए.एस नीलकंठ टीकम का दातागंज तहसील में आकस्मिक दौरा हुआ। उनके द्वारा विधानसभा 117 की चुनाव संबंधित उपजिलाधिकारी दातागंज/ आर .ओ राम शिरोमणि से जनकारी ली गई तदुपरांत सही सटीक जानकारी देने पर उपजिलाधिकारी /आर ओ की कार्य की प्रेक्षक द्वारा सराहना की की गई। तो वही हमारे संवाददाता – अभिषेक वर्मा द्वारा चुनाव संबंधित वार्तालाप करने पर दातागंज विधानसभा प्रेक्षक आई.ए.एस नीलकंठ टीकम बताया कि हमारे द्वारा बूथों पर तहसील पर निरीक्षण किया जा रहा है। क्षेत्र की समस्त जानकारी को हमारे द्वारा लगातार हासिल किया जा रहा है। हमारे लोग भी सिविल ड्रेस में गाँव गाँव जा कर समस्त महत्वपूर्ण जानकारी का जायजा ले रहे है। साथ ही मेरा कहना है कि कोई भी कैसी भी समस्या यहां फिर किसी विषय मे शिकायत हो तो मेरे नंबर 9457870653,05832-269468 पर अगवत करवाए।