उसावां/दातागंज:उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले के दातागंज सर्किल में आने वाले थाना उसावां का अचानक निरीक्षण किया। थाना निरीक्षण में सी ओ बलदेव सिंह दातागंज ने आते ही थाना गेट पर संतरी ड्यूटी कर रही महिला सिपाही कंचन सिंह को चेक किया जो कि ड्यूटी में एक दम अलर्ट दिखी , संतरी ड्यूटी कर रही महिला सिपाही से ड्यूटी में साथ लिए राइफल में पड़े कारतूस की संख्या पूछी एवं राइफल की कुछ महत्वपूर्ण जनकारी लेते हुए लॉक, अनलॉक , राइफल की लोडिंग आदि की जानकारी पूछने पर संतरी ड्यूटी कर रही महिला सिपाही कंचन सिंह ने सही कारतूस की संख्या एवं सटीक सही जानकारी बताने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह दातागंज ने शाबाशी दी। अचानक हुए निरीक्षण से स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई थी। साथ ही सी ओ बलदेव सिंह दातागंज ने शुक्रवार को थाना उसावां पहुँचकर निरीक्षण के दौरान थाना कि साफ सफाई भी देखी जो बिल्कुल अच्छी मिलने पर थाना प्रभारी उसावां प्रकाश सिंह की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने थाने में मौजूद शस्त्रों का भी जायजा लिया। सी ओ बलदेव ने उसावां दफ्तर के मुंशी अमित कुमार से दफ्तर की महत्वपूर्ण जानकारी लेते हुए त्यौहार रजिस्टर , अपराध रजिस्टर, फरियाद रजिस्टर आदि को देखा सब रजिस्टर सही कंप्लीट मिलने पर थाना मुंशी अमित कुमार की प्रशंसा की। तो वही सी ओ बलदेव सिंह ने थाना प्रभारी उसावां प्रकाश सिंह से खाने का मैस, आवासीय परिसर, दफ्तर, परिसर में खड़े वाहनों, अभिलेखों आदि को चेक व जानकारी ली एवं लंबित पड़ी विवेचनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी प्रकाश सिंह सहित समस्त थाना पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

संवाददाता- अभिषेक वर्मा

तहसील- दातागंज बदायूँ

मो-09719525445

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *