बदायूँ/दातागंज- बुधवार को दिल्ली से अयोध्या जी के लिए पैदल यात्रा का संकल्प लेते हुए दातागंज में गाते झूमते हुए प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन सैकड़ों पैदल राम भक्तों का दातागंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं शिव शक्ति युवा दुर्गा सेवा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यालय प्रभारी अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू भैया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया।
वही सरस्वती शिशु मंदिर दातागंज में सभी राम भक्तों को जलपान एवं भोजन भी कराया गया। साथ ही नगर भ्रमण के दौरान सभी नगर वासियों ने राम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका वंदन अभिनंदन किया एवं उनके साथ ही राम भक्ति के भजनों पर लीन होकर झूमते नाचते दिखे एवं प्रभु श्री राम के जयकारे भी जोर शोर से लगाए , सभी राम भक्तों ने नगर का वातावरण राममय कर दिया। वही दुर्गा देवी मंदिर चौराहे पर समाजसेवी पलक गुप्ता ने सभी राम भक्तों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं सूक्ष्म जलपान भी कराया। तो वही दिल्ली से पैदल यात्रा कर रहे राम भक्तों ने भी दातागंज नगर वासियों द्वारा उत्साहवर्धन करने के लिए नगरवासियों का हृदय से आभार प्रकट किया। वही पुलिस क्षेत्र अधिकारी ए पी भारद्वाज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने पुलिस व्यवस्था भी सुदृढ रखी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक असित कुमार गुप्ता, नगर व्यवस्था प्रमुख सत्यपाल गुप्ता, वरिष्ठ स्वयंसेवक श्रीनिवास सैनी , नगर कार्यवाह बृजेश कश्यप , नगर प्रचार प्रमुख ऐश्वर्या वर्मा, नगर शारीरिक प्रमुख शेखर सक्सेना, स्वयंसेवक हर्षित वर्मा , स्वयंसेवक दीपक वर्मा, स्वयंसेवक शिवम गुप्ता, मनु गुप्ता , सुमित वर्मा ,शिलेंद्र माथुर, स्वयंसेवक मोहित वर्मा आदि कार्यकर्ता सहित सैकड़ो नगर वासियों मौजूद रहे।
*संवाददाता- अभिषेक वर्मा*
*तहसील- दातागंज बदायूँ*