बदायूँ शिखर


बदायूँः  उत्तर प्रदेश शासन में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता का जन्म दिन जनपद में धूमधाम से मनाया गया। परिवारजनों, ईष्टजनों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने उनकी दीर्घ आयु की कामना की। नगर विकास राज्यमंत्री ने जनपद की विभिन्न हस्तियों से भेंट कर आर्शीवाद भी लिया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने गीता, रामायण, महाभारत, सत्यार्थ प्रकाश, गुरु जी की पुस्तक का अध्ययन किया।
नगर विकास राज्य मंत्री ने कहा कि 64वें जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने भूखे रहकर ईश्वर से कामना की है कि जनता के घरांे में खुशहाली और खेतो में हरियाली हो जिनकी वजह से आज वह विधायक और मंत्री बने हैं, क्षेत्र में विकास कर जनता की सेवा करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। मंत्री ने अपने सुपुत्र व युवा नेता विश्वजीत गुप्ता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कन्याओं को भोज कराया। उनके द्वारा पशु प्रेमी विवेक शर्मा को एवं सम्मान लावारिश लाशांे का अंतिम संस्कार करने वाले शरीफ को सम्मानित किया गया। संघ कार्यालय गौरीशंकर मन्दिर, नगला मन्दिर, विरुआबाडी मन्दिर के दर्शन किए। पोप सिंह स्मारक आई0टी0आई0 में वृक्षारोपण किया गया। भाजपा कार्यालय पर जनसंघ के कार्यकाल के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। डॉ0 हेडगेबार चैराहे का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ शिलान्यास किया गया। राफियाबाद में वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र में गौपूजन किया और गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया तथा यही जन्मदिन का केक भी काटा गया। ग्राम बावट में सी0सी0 रोड एवं ग्राम वरी समसपुर में सीसी रोड, ग्राम निजामपुर में सी0सी0 रोड का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत-कुंवरगांव में प्रतिभाशाली छात्रा रिया महाजन पुत्री अरुण महाजन एवं नगर पंचायत वजीरगंज में प्रतिभाशाली छात्र आदित्य वाष्र्णेय को सम्मानित किया गया। आवास पर भेंट वार्ता का कार्यक्रम भी चलता रहा। तिर्थीवस इण्टर कालेज उझानी रोड बदायूं में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान व वृक्षारोपण किया गया। ओम प्रकाश चैधरी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता से भेंट की। का़जी-ए-जिला सालिम मियां साहब से मुलाकात की। पटियाली सराय बदायूँ में प्रतिभाशाली छात्रा संस्कृति गुप्ता को सम्मानित किया गया। पटियाली सराय चकलानीम के महेश चन्द्र गुप्ता से मंत्री ने भेंट की। शिवलाल गुप्ता पटियाली सराय से भेंट की। बी0डी0 मथुरिया पटियाली सराय से भेंट की। शान्ति स्वरूप शर्मा, से०नि० उप जिलाधिकारी मोहल्ला जवाहरपुरी से भंेट की। करूणा दीदी ब्रहमकुमारी आश्रम निकट गाधी ग्राउण्ड से भंेट की। प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व विधायक, निकट इन्द्राचैक से भेंट की। दीपोत्सव तक पारिवारिक कार्यक्रम प्रसाद ग्रहण कार्यक्रमांे प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उनके भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक एवं हरीश शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *