बदायूं। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जनपद के विभिन्न स्थाई /अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों पर गोपूजन के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

बृहद गौ संरक्षण केंद्र रफियाबाद विकासखंड सालारपुर में श्री महेश चंद्र गुप्ता जी माननीय राज्यमंत्री नगरीय विकास उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गो पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा उपस्थित जन समुदाय को गोवंश के महत्व के बारे में अवगत कराया गया साथ ही कहा गया कि कोई भी व्यक्ति अनुपयोगी गोवंश होने पर छोड़े नहीं जिससे वह निराश्रित बेसहारा ना हो ।मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत गोवंश पालने पर ₹  900 दिए जा रहे हैं सहभागिता योजना में गोवंश आश्रय स्थलों से गोवंश लेकर पालें जिससे पशुपालकों को योजना का लाभ मिले। जनपद में आज ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक विकास खंड में संचालित स्थाई /अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर गौ पूजन के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए ,साथ ही नगरीय क्षेत्र में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों पर गौ पूजन, गाय को गुड़ हरा चारा खिलाकर एवं उपस्थित जनसमुदाय को गोवंश के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस प्रकार जनपद में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ,पशु चिकित्सा अधिकारी , खंड विकास अधिकारी ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्त गोवंश आश्रय स्थलों पर कार्यक्रम संपादित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *