कालपी जालौन
कालपी जालौन कालपी नगर पालिका परिषद कालपी के मुहल्ला हरीगंज के जनप्रिय सभासद श्याम यादव ने आरोप लगाते हुए बताया जब से आईएएस अंकुर कौशिक प्रशासक प्रभारी नगर पालिका परिषद कालपी यहां से स्थानांतरित होकर गए हैं और उनकी जगह ई० ओ० पवन किशोर ने चार्ज संभाला है और मौके पर पर्याप्त समय ना दे पाने के कारण सफाई व्यवस्था में लगे हुए अधिकारी पूरी तरह से निरंकुश हो गए हैं और उनका पूरा ध्यान डीजल और सफाई उपकरणों की खरीद फरोख्त के बंदरबांट में लगा रहता है ।सभासद श्याम यादव ने हमारे संवाददाता को मौके पर बुला कर एक धार्मिक स्थल के सामने पसरी गंदगी और टूटी हुई पुलिया को दिखाया जिसे देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है यहां हफ्तों से झाड़ू नहीं लगी हुई है जबकि इसी हरीगंज चौराहे पर आसपास के 5 वार्डों के सफाई कर्मी हाजिरी लगाने के लिए रोजाना 3:00 बजे एकत्र होते हैं ।

सभासद श्याम यादव ने यह भी बताया कि हमने नए आए हुए अधिशासी अधिकारी से समय लेकर पालिका कार्यालय में मुलाकात करके उनको व्यक्तिगत रूप से सफाई व्यवस्था की अनियमितताओं के बारे में अवगत कराया कि हमारे मोहल्ला हरीगंज में डाक बंगला महारानी लक्ष्मी बाई का ऐतिहासिक किला और किलाघाट स्थित होने की वजह से अक्सर अधिकारी एवं वीआईपी का आना-जाना बना रहता है और नजदीकी वार्ड होने की वजह से हमारे वार्ड में लगे हुए सफाई कर्मी को स्पेशल ड्यूटी में लगा दिया जाता है जिससे वार्ड के अंदर गंदगी की भरमार बनी रहती है और ना ही दवाओं का छिड़काव समय पर होता है इस पर अधिशासी अधिकारी ने मौखिक आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई के नाम पर 36 घंटे बाद भी गंदगी जस की तस पड़ी है जिम्मेदार सफाई अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।लिहाजा श्याम यादव सभासद जो समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधानसभा महासचिव भी है ने यह भी कहा कि हमारी पार्टी के व नगर पालिका परिषद के पदेन सदस्य होने के नाते स्थानीय विधायक विनोद चतुर्वेदी को अवगत कराने के बाद उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत पहुंचाएंगे ।
