BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ : 14 अक्टूबर।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने जनपद को अलबिदा कहकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मेहनत करके जनपद का नाम ऊंचा करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि जनपद बदायूँ ने मुझे बहुत प्यार दिया है, इसको भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि याद आए तो फोन ज़रूर कर लेना।
इस भावुक लम्हें में डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के बारे में कहा कि ये अधिकारी बाद में पहले मेरे भाई हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम निवास शर्मा, एसपी सिटी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट केके अवस्थी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने नम आंखों से डीएम को बिदाई दी।


