BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय का आज बदायूं आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम बरेली बदायूं रोड पर नगर विकास राज्यमंत्री माननीय महेश चंद्र गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र बदायूँ में प्रवेश करते ही पुठी सराय, विजयनगर, बिनावर, मालगांव, घटपुरी, एवं खेड़ा नवादा पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े एवं फूल माला पहनाकर अशोक भारतीय का जोरदार स्वागत किया गया।इसके उपरांत बदायूं नगर में बहुत गर्मजोशी से रोड शो संपन्न हुआ। यह रोड शो नवादा से प्रारंभ होकर पथिक चौक, टिकटगंज, हलवाई, चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लावेला चौक, दिनेश चौक, इंद्रा चौक होते हुए भाजपा कार्यालय पर पहुंचा। भाजपा कार्यालय पर पूरे जनपद के भारतीय जनता पार्टी के बूथ सेक्टर मंडल तक के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पर स्वागत सभा का आयोजन किया गया।
स्वागत व अभिनन्दन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं दर्जा राज्यमंत्री के कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि अशोक भारती का आपने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया है। वास्तव में अशोक भारती पार्टी के निष्ठावान सिपाही और कार्यकर्ता हैं। इन्होंने हमेशा भारतीय जनता पार्टी का काम आगे बढ़ाने का काम किया है। अशोक भारती को पार्टी ने अब तक जो जिम्मेदारी दी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया इसी का परिणाम है। कि आज पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि अशोक भारती बहुत ही सच्चे पार्टी के सिपाही रहे हैं उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित कर दिया और उनकी निष्ठा, लगन, मेहनत और संघर्ष को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और उन्हें बदायूं का जिलाध्यक्ष बनाया है मुझे आशा ही नहीं बल्कि उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी के काम को अशोक भारती और आगे ले जाएंगे और इसे जन जन तक पार्टी को पहुँचाने का काम करेंगे।
स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने कहा कि आज आप सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेताओं ने मेरा जिस गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। मैं आप सभी के चरणों में नमन वंदन और अभिनंदन करता हूं। मैं इस जिम्मेदारी को एक पार्टी के कार्यकर्ता की तरह निभाऊंगा। पार्टी प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा और भारतीय जनता पार्टी के एक-एक काम को धरातल पर पहुंचाने के लिए प्रयास करूंगा और पार्टी का जो भी आदेश होगा उसका पालन करूंगा। मेरा सभी कार्यकर्ता बंधुओं से निवेदन है कि जिस प्रकार से आप ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य जो आज किसी कारण से इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए हैं उनका जिस तरीके से आपने सहयोग किया था मैं आपसे आशा और उम्मीद करता हूं कि आप उसी प्रकार से मेरा सहयोग करेंगे। बिना कार्यकताओं के सहयोग से पार्टी का काम करना असंभव होगा। मेरा आपसे निवेदन है कि आप सभी लोग मेरा सहयोग और हौसला अफजाई करते रहिए और मैं आपको वचन देता हूं कि मैं एक-एक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान देकर पार्टी के काम को आगे बढ़ाऊँगा।
इस अवसर पर शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य विधायक कुशाग्र सागर चेयरमैन दीपमाला गोयल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक अवनीश कुमार सिंह दयासिन्धु शंखधार पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल नरेंद्र पाल सिंह चेयरमैन सैनरा वैश्य राजीव कुमार गुप्ता सुभाष चंद्र गुप्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता राणा प्रताप सिंह राजेश्वर पटेल युवा नेता विश्वजीत गुप्ता सुधीर श्रीवास्तव अंकित मौर्य आशीष शाक्य मनोज मसीह मुनीश अग्रवाल शैलेंद्र मोहन शर्मा गौरव कुमार गोल्डी पारस गुप्ता सुखदेव सिंह राठौर भेष पटेल दुर्गेश वार्ष्णेय रामवीर सिंह राहुल वार्ष्णेय मनोज मोदी प्रभाशंकर वर्मा सीमा राठौर पूनम गुप्ता मोनिका गंगवार रानी सिंह पुंडीर अनुज माहेश्वरी आतिफ निजामी एम पी सिंह राजपूत धर्म सिंह शाक्य सत्यवीर सिंह मुनीष राघव योगेश प्रताप सिंह अबढर शर्मा दीक्षा माहेश्वरी सोवरन सिंह तीर्थेन्द्र पटेल नत्थूलाल वर्मा ग्रीशपाल सिंह दुष्यंत सिंह धीरेन्द्र सिंह विजय लोधी अखिल अग्रवाल राहुल शंखधार महेश शर्मा ताराचंद कश्यप सुरेश चंद्र गुप्ता पंकज गुप्ता मधूसदून लाले सागर वैश्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *