बदायूँ (सू0वि0)। नवागत जिलाधिकारी दीपा रंजन कोषागार पहुँची, यहां मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने डीएम का स्वागत किया।

शुक्रवार को नवागत जिलाधिकारी दीपा रंजन ने जिला कोषागार पहुँचकर विधिवत चार्ज ग्रहण किया। उसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों से परिचय लेकर जनपद के बारे में जानकारी ली, साथ ही विकास कार्याें एवं जनपद में संचालित जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में मौखिक जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *