बदायूँ: 11 जुलाई। आयुक्त बरेली मण्डल बरेली एवं जनपद के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने शनिवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ वैलगा फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
फैक्ट्री के प्रबंधक ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार फैक्ट्री में हेल्प डेस्क स्थापित है, आने वाले कृषको एवं कार्मिकों का टेंपरेचर चेक किया जाता है, साथ ही रजिस्टर में अंकित भी किया जाता है। प्रति दिन शाम को फैक्ट्री को पूर्ण रूप से सैनिटाइज भी किया जाता है। फैक्ट्री में आने वाले सभी लोगों से शारीरिक दूरी का पालन भी सुनिश्चित कराया जाता है। फैक्ट्री से फ्रोजन सीड, मटर, गाजर, समोसा एवं बटाटा बड़ा को दिल्ली, गुड़गांव, कानपुर और लखनऊ बिक्री हेतु भेजा जाता है। फैक्ट्री के कार्य एवं व्यवस्थाओ को देखकर नोडल अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया, साथ ही निर्देश दिए कि जनपद के कृषकों का ज्यादा से ज्यादा उत्पाद लिया जाये, किसानों के मशरुम को भी इसमें शामिल कर लिया जाए, जिससे कृषकों की आय में बढ़ोतरी हो और वह अपना जीवन खुशी-खुशी यापन कर सकें।
