बदायूँ (सू0वि0)।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ सचिव, डा॰ देवेन्द्र सिंह फौजदार  ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायाधीश, बदायूं द्वारा आदेश सं0-89/2021 पारित कर आदेश सं0-85/2021 दिनांकित 27.04.2021 के द्वारा दिये गये निर्देश के अतिरिक्त निम्नलिखित न्यायालयों के जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करने के सम्बन्ध में निर्धारित समय निम्नवत् है-

क्रम संख्या न्यायालय का नाम समय अवधि

  1. ज्नपद न्यायाधीश/ए0डी0जे0 कोर्ट 11:00 से 11:30 बजे
  2. स्पेशल ए0डी0जे0 कोर्ट 11:30 से 12:30 बजे
  3. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 12:00 से 12:30 बजे
  4. ए0सी0जे0एम0 कोर्ट 12:30 से 12:45 बजे
  5. न्यायिक मजिस्ट्रेट 12:45 से 01:00 बजे
  6. तृतीय अपर सिविल जज जू0डि0/जे0एम0 01:00 से 01:15 बजे
  7. अपर सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0 (सी0ए0डब्लू0) 01:15 से 01:30 बजे

उपरोक्त समयानुसार समस्त सम्बन्धित न्यायिक अधिकारीगण वर्चुअल मोड से न्यायालय का कार्य सम्पादित करेंगे।

यह भी सूचित किया जाता है कि जेल में निरूद्ध बन्दियों का रिमाण्ड कार्य 01:30 से 02:00 बजे तक विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में सम्पादित किया जायेगा।

सभी वादों की अग्रिम तिथि सी0आई0एस0 सोफ्टवेयर में अग्रसारित की जा रही है, जिसकी जानकारी अधिवकतागण/वादकारी/अभियोगी  ई-कोर्ट के ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य किसी प्रश्न/समस्या के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं का सहायता सम्पर्क सूत्र नं0-05832-267110 व 05832-267223 है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *