बदायूँ शिखर

संवाददाता- अभिषेक वर्मा

दातागंज, बदायूँ:   कोतवाली क्षेत्र के गावं खानपुर दया में पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। आर्थिक तंगी के चलते पत्नी से शराब पीने को पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद बढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार गावं खानपुर दया निवासी रामभजन शराब पीने का आदी था। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते उसका परिवार आर्थिक तंगी के कारण परेशान था। रामभजन अपनी पत्नी संतोषी 40 वर्ष से शराब पीने को पैसे मांग रहा था। लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो मे कहासुनी बढ़ गई। गुस्से मे आकर पति ने पत्नी को नाजायज हथियार से गोली मार दी। जिससे पत्नी की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। मृतका के 6 बच्चे है जिनका पालन पोषण करने में दिक्कत हो रही थी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घेराबंदी कर मृतक महिला के पति को हिरासत में ले लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *