BUDAUN SHIKHAR
सहसवान
रिपोर्ट आसिम अली

सहसवान-नोबोल कोरोना वायरस के संक्रमण से समूचा विश्व ग्रसित है। इस वायरस से निजात दिलाने के लिए जरूरी दवाओं के इजाद में समय लग रहा है। ऐसे में मास्क व सेनेटाइजर की मदद से वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है। बाजारों में मास्क मंहगे दामों पर मिलने की वजह से गरीब इसको नहीं खरीद पा रहे हैं। ऐसे गरीबों की मदद के लिए नगर के मुहल्ला चौधरी निवासी नौनिहाल ज़ायना आतिफ़,ज़यान आतिफ़ पुत्र,ज़ेनू शेख और मुहम्मद सामित ने गुल्लक तोड़कर अपनी जमा पूंजी से मास्क बनाकर गरीबों में बांटने की मुहिम शुरू की है। ज़ैनू शेख ने बताया बच्चों ने एक अनूठी पहल शुरू की है बाल समाजसेवी बन कर उभरे हैं। उन्होंने घर पर ही मास्क बनाने की ठानी है और मास्क निर्माण में जुट गए हैं।
नौनिहालों ने बताया कि लगातार प्रधानमंत्री जी लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं। बावजूद इसके बहुत से लोग धन के अभाव में मास्क नहीं खरीद पाते हैं। इसलिए उन्होंने ऐसे गरीब लोगों की मदद के लिए मास्क बनाने व बांटने की ठानी है। मास्क बना रहे बच्चों ने बताया कि गरीबों की मदद के लिए सभी ने अपने गुल्लक की जमा पूंजी से मास्क बनाना शुरू किया है।परिवार के लोगों व अन्य मोहल्ला वासियों ने बच्चों के इस कदम की सराहना की है। सभी को इन बच्चों से सीखने की जरूरत है।
