बदायूँ : भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन मंडल के 187 बूथ पर मन की बात का 102 वां संस्करण पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता के साथ मन की बात सुनी। स्थानीय पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथ पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिको के साथ जनसहभागिता से सुना।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन मंडल में कहा 9 वर्षों में मोदी सरकार ने समाज के हर तबके की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की है। मूलभूत सुविधाओं को हर घर तक पहुँचाकर उनकी समृद्धि के लिए सरकार अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारकर युद्ध स्तर पर ऐतिहासिक कार्य हुऐ। डबल इंजन की सरकार में सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हुऐ है, नया भारत वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। मोदी के मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रहा हैं। वंचित को वरीयता देते, लोकतांत्रिक संस्कृति को समृद्ध करते ,विगत 09 वर्ष गरीबों की सेवा एवं वंचितों के सम्मान को समर्पित रहे हैं।

इस मौके पर सभासद आशीष कश्यप, संजीव पाराशरी, हिमांशू कठेरिया, संजीव गुप्ता, चेतन साहू, सतीश चन्द्र, आशीष गुप्ता, विजय बहादुर, राहुल राय, प्रिंस चौधरी, सुयश कश्यप समेत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *