दातागंज/ बदायूँ : आज दिन सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बदायूँ 19 अप्रैल को सहा,लेखाकार क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान आसफपुर ब्लॉक उसावा के बूथ संख्या 80 बंगस नगला पर पोलिंग पार्टी के पीठासीन श्री कृष्ण अवतार गुप्ता को अचानक दोपहर में तबीयत खराब होने की सूचना नायब तहसीलदार दातागंज राजकुमार सिंह को मिली, जिस पर तत्काल राजस्व टीम नायब तहसीलदार दातागंज राजकुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था करके उक्त पीठासीन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं को भेज दिया गया है।
*संवाददाता- अभिषेक वर्मा*
*तहसील – दातागंज बदायूँ*