BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ
आरोपियों ने धारदार हथियार से किए कई बार, गोली मारी।
अपराधी किस्म का था मृतक, आरोपी पक्ष की लड़की को ले गया था भगाकर।

अलापुर। बीती रात एक अपराधी किस्म के प्रवासी मजदूर की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। आरोपियों ने धारदार हथियार से प्रहार किए और गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के पीछे आरोपी पक्ष की लड़की को मृतक पांच साल पूर्व भगा ले गया था। जिसको लेकर रंजिश चल रही थी। मामले में छः लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना रविवार शाम साढे आठ बजे क्षेत्र के गांव रमनगला में हुई। गांव निबासी आरेन्द्र(32) पुत्र रविन्द्र सिंह को गांव के अजयपाल पुत्र मंशाराम, कुँवरपाल और देवेंद्र पुत्रगण अजयपाल, श्रीकृष्ण पुत्र ब्रजपाल, अच्छनपाल पुत्र छोटे और भूदेव पुत्र लालाराम ने पुरानी रंजिश के चलते गांव में ही घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने आरेन्द्र पर धारदार हथियारों से प्रहार किया और गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही शव को गायब करने के लिए पड़ोस के गांव नगरिया हरदास के पश्चिम में स्थित तालाब के किनारे फेंक दिया। सुबह को आरेन्द्र का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना की पृष्ठभूमि में मृतक की मां ने बताया कि मृतक आरेन्द्र आरोपी पक्ष की एक लड़की को पांच साल पूर्व भगाकर ले गया था। तभी से वह बाहर रह रहा था। कुछ समय तक वह लड़की उसके बेटे के पास रही और बाद में किसी और के चल भाग गई। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर छः लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी श्रीवास्तव और सीओ दातागंज एसके सिंह ने घटनास्थल का निरक्षण किया।
इंस्पेक्टर केजी शर्मा ने बताया कि मृतक भी आपराधिक किस्म का था। उसके खिलाफ भी आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। मृतक के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिसे दी जा रहीं हैं। सभी आरोपी अपने घरों से भागे हुए हैं।