बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तगण के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत दिनांक 16/17-01-2021 को *थाना कोतवाली पुलिस* द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान समय करीब 22.30 बजे कश्मीरी होटल चौराहा से मु0अ0सं0 29/21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र फिरासत निवासी मोहल्ला गद्दी चौक थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं को 01 अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 36/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
जावेद पुत्र फिरासत निवासी मोहल्ला गद्दी चौक थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं ।
बरामदगी- 01 अवैध चाकू ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त जावेद उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 06/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं,
2. मु0अ0सं0 129/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइऩ जनपद बदायूं,
3. मु0अ0सं0 68/20 धारा 279/304 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं.
4. मु0अ0सं0 254/20 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूं,
5. मु0अ0सं0 29/21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूं तथा
6. मु0अ0सं0 36/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूं ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 हरसिंह पाल, 2. कां0 भूपुश, 3. कां0 सनी वर्मा थाना कोतवाली जनपद बदायूं ।
