बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध/अपराधियों व जिला बदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक जिला बदर अपराधी आशू पुत्र सुरेश उर्फ भगतजी निवासी मौ0 कटरा ब्राहमपुर थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को गद्दी चौक अम्बेडकर पार्क से मय एक अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 45/2021 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम एवं मु0अ0सं0 46/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 624/16 धारा 307/386 भादवि थाना कोतवाली जनपद बदायूँ
2- मु0अ0सं0 625/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूँ
3- वाद संख्या 63/2017 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 थाना कोतवाली जनपद बदायूँ
4- मु0अ0सं0 45/2021 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना कोतवाली जनपद बदायूँ
5- मु0अ0सं0 46/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *