बदायूँ शिखर
सहसवान, बदायूं: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 55 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया जिसका पूर्ण पालन पुलिस प्रशासन द्वारा नगर सहसबान में कराया गया आज किसी भी तरह का बाहरी व्यक्ति एवं समस्त प्रतिष्ठान बंद रहे हर तरफ सन्नाटा छाया रहा उप जिलाधिकारी लाल बहादुर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह एवं प्रशासनिक ब पुलिस बल का विशेष सहयोग रहा आज नगर में किसी भी तरह की आवागमन दुकाने आदि नहीं खुली न ही लोगों ने निकलने की हिम्मत जुटाई आपको बताते चलें दिन शुक्रवार को ही प्रशासन पुलिस बल एवं नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा लाउडस्पीकर पर दुकाने एवं घर से निकलने केे लिए संबोधन द्वारा कहा जा रहा था की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 55 घंटे के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है अगर किसी ने भी इसका उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा इसी का पालन पुलिस प्रशासन की शक्ति को देखते हुए नजर आया कोई भी व्यापारी एवं अनावश्यक रूप से घूमने वाले कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया आज प्रशासन पुलिस की नगर सहसबान के बुद्धिजीवियों ने प्रशंसा करते हुए कहा की शासन प्रशासन पुलिस का सहयोग करना हमारा कर्तव्य है इसका पालन करना ही हमारी समझदारी है क्योंकि कोरोनावायरस संक्रमण रोग तेजी से पूरे देश में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिसका संज्ञान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिया गया है यह सराहनीय है इसका पालन हमें आपको समस्त उत्तर प्रदेश के वासियों को करना अनिवार्य है नगर के संभ्रांत लोगों ने बताया सहसवान क्षेत्र के उप जिलाधिकारी लाल बहादुर एवं तेजतर्रार पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह की कड़ी मेहनत लगन भीषण गर्मी के दौरान भी सड़कों पर निकल कर लोगों को समझाना की मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंस का पालन करें अनावश्यक ना घूमे आदि का जिक्र किया गया बरहाल आज सहसबान में पूर्ण लॉकडाउन देखा गया जिसकी फुटेज देखी जा सकती हैं।