BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती बदायूं जिले के सभी बूथों पर मनाई गई।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भाजपा कार्यालय बदायूं पर भी मनाई गई।
अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने मधुबन कॉलोनी, पटियाली सराय, लालपुल, ब्राह्मण धर्मशाला, साहू धर्मशाला, कृष्णापुरी और सिविल लाइंस में जगह-जगह पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मना कर गोष्ठी को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई देश के लोकप्रिय राजनेता रहे जिन्होंने भारत को एक सूत्र में बांधे रखा। उन्होंने कहा वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार भी पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के मार्ग पर पर चलती हुई अपनी सभी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने का काम कर रही है। अटल जी के नाम से मोदी सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को चला रही हैं जिनको क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के लोक भवन में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया है। और अटल बिहारी वाजपेई के नाम से लखनऊ में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया है। भारतीय जनता पार्टी अटल बिहारी वाजपेई के मार्ग पर चलती हुई सभी योजनाएं लागू कर रही है। अटल बिहारी वाजपेई एक राजनेता के साथ साथ एक अच्छे कवि भी थे। जिनकी पंक्तियां आज भी भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा देती हैं। जैसे
टूटे हुए सपने की सुनें कौन सिसकी, अंतर को चीर व्यथा पलकों पर ठिठकी…हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा…काल के कपाल पर लिखता हूं मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं, गीत नया गाता हूं ।
अटल जी की ऐसी पंक्तियां कार्यकर्ताओं को प्रेरणा के साथ-साथ सशक्त मार्ग दिखाने का भी काम करती हैं।
इस अवसर पर दुर्गेश वार्ष्णेय रामवीर सिंह अनिल रस्तोगी मनोज गुप्ता आशीष शाक्य सुभाष शर्मा एडवोकेट पारस गुप्ता जितेंद्र साहू सहदेव सागर मधुसूदन गुप्ता राजपाल सिंह फौजी विजयपाल सिंह चौधरी मनोज चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया कि भाजपा मंडल के चुनाव में तीन मंडल अध्यक्ष की घोषणा होने से शेष रह गई थी। जिसमें बिसौली नगर से अनिल रस्तोगी उसावा से ओमप्रताप सिंह, गढ़िया हरदोईपट्टी से अनिल कुमार को मंडल का नवनिर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया है।
नवनिर्वाचित तीनों मंडल अध्यक्षों को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कार्यालय पर माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे पार्टी को आगे बढ़ाने का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *