(बदायूं विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित )

बदायूँ : पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक सिंह पटेल ने बुधवार को अपने लोहिया नगर स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर समारोह आयोजित किया। उन्होंने सर्वप्रथम कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह हिन्दुत्ववादी सोच के राजनेता थे। उनकी इसी सोच को आगे बढ़ाना है। उनके बताए रास्ते पर ही सभी को चलना चाहिए। उन्होंने कहा कल्याण सिंह के उल्लेखनीय योगदान की वजह से ही आज अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। कल्याण सिंह ने श्रीराम मंदिर की खातिर अपनी सत्ता तक त्याग दी थी। वह एक अच्छे प्रशासक,कुशल वक्ता और बेहतर नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में हमेशा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया और सम्मान दिया।पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने जयंती समारोह में बदायूं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष आदि को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इन देवतुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से ही संगठन आगे बढ़ता और मजबूत होता है। भाजपा हमेशा देवतुल्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने और सम्मानित करने का काम करती है। भाजपा के अलावा अन्य कोई राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं का इतना सम्मान नहीं करती है। भाजपा ही कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।  समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र गुप्ता ने की। मुख्य रूप से गोविंद शर्मा,  पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सिंह उर्फ मुन्ना, रामेश्वर प्रजापति, ताराचंद कश्यप, ज्ञानेश त्रिवेदी, रामचंद्र लोधी, प्रांशु लोधी, फतेह सिंह लोधी, ओमप्रकाश लोधी आदि मंच पर उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *