संवाददाता विकास आर्य की रिपोर्ट
बदायूं: बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है,ये खबर सुनते ही सभी सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी।
पिछले लगभग 12 दिनों से पूरे प्रदेश के सपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने तरीके से ईश्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना की।इस मौके पर सभी सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार किया। ये जानकारी मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने दी।
