बदायूँ । उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ जिला योजना समिति की बैठक वित्तीय वर्ष 2021-22 रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित की।
शासन द्वारा जो धनराशि अवमुक्त की गई है, उसमें कुछ महत्वपूर्ण विभागों की धनराशि इसमें शामिल हैं, जिसमें कृषि विभाग की 10.01 लाख, गन्ना विभाग की 56.89 लाख, लघु सिचाई की 151 लाख, पशु पालन की 31.44 लाख, दुग्ध विकास की 212.40 लाख, वन विभाग की 384.67 लाख, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 3404.83 लाख, मनरेगा की 12525.50 लाख, राजकीय लघु सिंचाई की 54.57 लाख, प्राथमिक शिक्षा की 5554.13 लाख, ग्रामीण स्वच्छता की 5892.48 लाख, ग्रामीण आवास की 187.20 लाख, विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियाँ की 430.61 लाख, विभिन्न प्रकार की पेंशन की 2589.42 लाख वर्ष 2021-22 हेतु शासन द्वारा निर्धारित बजट रू0 45295 लाख के सापेक्ष कुछ महत्वपूर्ण विभागों को धनराशि अनुमोदन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किये जा रहे है जिनमें कृषि विभाग की 27.00 लाख, गन्ना विभाग की 175.34 लाख, लघु सिंचाई की 1841.18 लाख, पशु पालन की 181.78 लाख, दुग्ध विकास की 278.95 लाख, वन विभाग की 755 लाख, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 5227.50 लाख, मनरेगा की 9504.78 लाख राजकीय लघु सिंचाई की 561.55 लाख, प्राथमिक शिक्षा की 4570.01 लाख, ग्रामीण स्वच्छता की 1436.76 लाख, ग्रामीण आवास की 132.00 लाख, समाज कल्याण एवं अन्य कल्याण विभाग की 4930.67 लाख, लोक निर्माण विभाग की 12895.48 लाख रुपए की धनराशि है।
प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों के सीयूजी नंबर खुले रहे फोन आने पर अधिकारी उन्हें स्वयं उठाएं शिकायत प्राप्त होने पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए अविवादित बैनामों की दाखिल खारिज 35 दिनों में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि नलकूप के लिए उपलब्ध कराए जाने वाली सामग्री समय से एवं पूरी दें, समय से खराब ट्रांसफार्मर बदलना सुनिश्चित करें। चौ
