संवाददाता- अभिषेक वर्मा
बदायूँ : मंगलवार को ईंद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। जिसके चलते पूरे जनपद में भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी की कपंनी पूरी तरह से निगरानी रखती दिखी , साथ ही ईदगाहों पर भी मौजूद प्रशासन नज़र रखता दिख रहा था। ईद की नमाज ईदगाहों के भीतर ही अदा की गई।
वही जनपद की तेजतर्रार कर्मठ महिला अधिकारी अपरजिलाधिकारी ऋतु पुनिया शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रातः काल 5:00 बजे से मुख्य जगहों सहित मस्जिद व ईदगाहों पर भृमण कर जायजा लेती नज़र आई साथ ही उन्होंने समस्तजनों को ईद त्योहार की शुभकामनाएं भी दी।
