बदायूं : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब/शस्त्र की बिक्री/तस्करी/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 12.06.2021 को *थाना फैजगंज बेहटा* पुलिस द्वारा *टॉप-10 अभियुक्त अबरार पुत्र हसमत खां निवासी ग्राम पिपरिया थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं* को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर समेत तथा अभियुक्त भूरा उर्फ इश्त्याक पुत्र मुस्ताक निवासी ग्राम पिपरिया थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं को 01 अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 166/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं मु0अ0सं0 167/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
उपरोक्त अभियान के अन्तर्गत ही *थाना कोतवाली पुलिस* द्वारा कलेक्ट्रेट गेट से अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र धर्मपाल निवासी कुआंडाडा कासिमपुर थाना कुंवरगांव जनपद बदायूं को 70 खाली पौवे प्लास्टिक व 150 ढक्कन (जिन पर सुप्रीरियर इण्डस्ट्रीड बरेली लिखा है ) समेत गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 168/21 धारा 420,467,468,471,120बी, 272 भादवि व 60 क आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
