BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ
बिसौली मार्ग स्थित द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज बजरंग दल का दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग प्रारंभ हुआ अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद की जानकारी तथा हिंदू राष्ट्र एवं विचार विषयों को वक्ताओं ने विस्तार से रखा
अभ्यास वर्ग का शुभारंभ भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार एवं प्रांत सह मंत्री जयपाल सिंह तथा विभाग अध्यक्ष पवन अरोरा ने दीप प्रज्वलन किया मुख्य वक्ता सुनील कुमार ने कहा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना मुंबई के संदीपन आश्रम में संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर उपाख्य श्री गुरुजी के अथक प्रयासों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 को पांच प्रमुख विषयों को लेकर हुई प्रमुख विषय थे अपनी जन्म दात्री मां की रक्षा जन्मभूमि अर्थात भारत माता की रक्षा गाय की रक्षा मठ मंदिरों की रक्षा एवं अपने धर्म ग्रंथों की रक्षा करना।
श्री कुमार ने कहा ने कहा कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग एक साधना है साथ रहने साथ उठने बैठने एवं सामूहिक जीवन को जीने का अभ्यास इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्राप्त होता है अभ्यास वर्ग में शारीरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों के द्वारा कार्यकर्ताओं का मानसिक विकास होता है देश काल परिस्थिति एवं राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां और उनका समाधान संगठन किस प्रकार कर सकता है इस पर विचार एवं मंथन किया जाता है अतिथि परिचय जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने कराया इस मौके पर क्षेत्रीय विशेष संपर्क प्रमुख राघवेंद्र सिंह प्रांत सह संगठन मंत्री आर्येंद्र कुमार रमाकांत विभाग संगठन मंत्री राजवीर विभाग संगठन मंत्री बजरंग दल सुनील राठौर राजेश प्रजापति हिमांशु अरविंद शर्मा आर्येंद्र पाल सिंह संदीप सिंह एवं राजकुमार सेंगर सहित, कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे