बदायूँ । कस्वे के वदनसिंह इंटर कालेज में योगी सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति 3.0 कार्यक्रम के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान कार्यक्रम थाना वजीरगंज द्वारा किया गया , जिसमे मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष वजीरगंज ने वताया कि किस प्रकार बालिकाये घरेलू हिंसा ,जन्म से लेकर जीवन पर्यन्त तक किन किन परिस्थियो का सामना करना पडता है सरकार ने महिलाओ तथा छात्राओ के साथ घटित होने वाले अपराध , अपमान को देखते एक समग्र अभियान मिशन शक्ति चलाया है जो महिलाओ छात्राओ को आत्म रक्षा आत्म सम्मान ,आत्म निर्भर की भावना पैदा कराने के लिए जागरुक करना है , आपको अपने सम्मान के लिए अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा ।
उपनिरीक्षक नासिर खा ने कहा कि सरकार के मिशन शक्ति अभियान का उदेश्य आपको अपनी सुरक्षा के प्रति ,आपके सम्मान के प्रति आपके अधिकार के प्रति जागरूक करना है घटना अपराध परेशानी को चुपचाप न सहे ,न किसी महिला को सहने दे ,तुरन्त पुलिस की मदद ले ।
महिला हेल्पडेस्क प्रभारी राधा रानी ने कहा कि अपराध सहना वडे अपराधिक घटना को वढावा देता है आपको कोई शिकायत या मदद चाहिए तो 112 , 1090 , 1076, 1098, 181 पर शिकायत दर्ज करा सकते है वही आपके क्षेत्र के हर थाने मे महिला डेस्कहेल्प वनी हुयी ह़ै जहा आप अपनी शिकायत दर्ज कर मदद ले सकती है।
महिला कांस्टेविल पूनम ने कहा कि आपको अपनी सुरक्षा के लिए ,घरेलू हिंसा के लिए , आत्म सम्मान के लिए आगे आना होगा । आपको स्कूल आते समय कोई दिक्कत हो तो प्रवंधक महोदय ,प्राचार्य जी से पुलिस से तुरन्त शिकायत कर मदद ले सकती है ।
कार्यक्रम का संचालन खुसरो डिग्री कालेज के व्यवस्थापक ठा वेदपाल सिंह ने किया तथा छात्रो को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व बाल विकास सेवा योजना की जानकारी देकर आत्म विश्बास ,आत्म निर्भर के लिए जागरुक किया । कार्यक्रम मे डा0रीना राघव श्री मती स्मिता यादव श्री मती विमला रानी ने भी मिशन शक्ति के तहत जानकारी छात्राओ को जानकारी प्रदान की ।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष बजीरगंज अवधेश कुमार चौकी प्रभारी वगरैन नासिर खा प्राचार्य प्रमेन्द्र सिंह ठा वेदपालसिंह महिला कां राधा रानी भावना , का राधेरमण सोमेश शर्मा रजनेश मिश्रा योगेश भदौरिया मेघाव्रत पारारी अरिबन्द गुप्ता सौरभ पाल तथा स्कूली छात्राये मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *